Monday, July 21, 2014

सामाजिक बलात्कार मरने के बाद भी

आज फेसबुक पर यूपी के मोहनलालगंज में हुई एक घटना की तस्वीरें कई लोंगों ने देखीं होगीं, साथ ही कुछ क्रांतिकारी विचार के साथ,
ऐसी ही एक तस्वीर अगर घर में बेटे के अपने फोन पर देखते हुए पा जाएँ तो छाती पीट पीट कर सारी मोहल्ले को बता दें, हाय मेरा बेटा बिगड़ गया है, कैसी कैसी तस्वीरें फोन में रखने लगा लगा है ||

आज इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर कर के सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध पैदा करने की कोशिश हो रही है या शायद कलिंग की कहानी दुबारा से घटित हो जाये और इसी बहाने देश और समाज को एक नया अशोक जैसा आध्यात्मिक शख्शियत मिल जाये ||

लाइंसेंस प्राप्त मिडिया भी किसी की इज्जत को यूँ सरेआम नही उछालती है, तस्वीरें धूमिल होती हैं लेकिन यहाँ तो संवेदनाएं धूमिल हो चुकी हैं, क्रांतिकारी विचार फडफडा कर निकल रहे हैं, जैसे कह रहें हो आओ TRP-TRP खेलतें हैं ||

कुछ अहम् सवाल -

१-वसुधैव कुटुम्बकम की माला जपने वाले समाज में ये आखिर मानसिक पीड़ित आ कहाँ से जाते हैं ?? परिवार से बाहर निकलने के बाद ये वसुधैव कुटुम्बकम आखिर चला कहाँ जाता है ?????

२- इनको क्या महज फेसबुक की पोस्ट और प्रशाशन रोक सकता है ??

३- कहाँ से चली आती है ये विकृत मानसिकता, जो घर में नवरात्रे पूजने वाली और व्रत रखने वाली जनता में पैदा हो जाती है ??

४- क्या इस तरह से फोटो शेयर करना और क्रांतिकारी विचार लिखना महज़ एक बचा हुआ इलाज है ?

५- परिवार प्रथम पाठशाला होती है तो आखिर ये संस्कार/संस्कृति क्यूँ नही विकसित हो पा रही है जिसमे हम स्त्रियों की इज्जत करना सिख सकें ??

दोस्तों स्वागत है आपका और आपके एक स्वस्थ निदान वाले विचारों का आइये इसके निदान के बारे में बात करें
इस मुद्दे को राजनितिक या प्रशाशन से जोड़ने वाले दोस्तों कृपया इसे इग्नोर करें ||
 — feeling sad क्या महज़ फोटो शेयर करने से सिद्धार्थ गौतम बुद्ध हो जायेगा ??

0 comments:

Post a Comment