Friday, March 20, 2015

हिट्स ऑफ़ क्रिकेट वर्ल्ड

भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा, जहां आज हम ये मना रहे हैं कि पाकिस्तान जीत जाये और पाकिस्तानी इसे अपने देश को "टीवी विहीन" करने की साजिश बता रहें हैं ।।

अच्छे दिन तो तभी आएंगे जब मेट्रों में किसी पैसेंजर के उतरने पर उस सीट पर बैठने का हक़ उसके सामने खड़े बन्दे को ही मिले, और किसी और के बैठने पर खुसपैठ करने का केस चले ।।

एंकर अजहरुद्दीन से - सर आप कैप्टन भी रह चुके हैं आज भारतीय टीम की क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए ।।
अजहरुद्दीन - देखिये मैं ये मानता हूँ की बंगलादेश को बहुत हलके में नहीं लेना चाहिए ।।
एंकर - सर यही बात तो आपने आयरलैंड से मैच के समय भी बोला था ।।
अजहरुद्दीन - नहीं उस समय मैंने कहा था की आयरलैंड को हलके में नहीं लेना चाहिए "बहुत हलके" में नहीं ।।


वैसे बांग्लादेश टीम को ये बोलकर भी जल्दी आउट किया जा सकता है कि "आसाम और पश्चिम बंगाल सरकार ने बोर्डर खोल दिए हैं, अब तुम देखो सेमीफाइनल में घुसपैठ करना है या भारत में ||



विराट बेबी तुम अच्छा खेला करो बस, मेरी हिचकियाँ बताती हैं कि तुम्हारे आउट होते ही पूरा देश मुझे प्यार करना शुरू कर देता है- योर लव अनुष्का


बंगलादेशी तो ऐसे खेल रहें हैं जैसे पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें राशन कार्ड और आधार कार्ड देने की घोषणा कर दी हो ।

मोदी जी ने श्रीलंका विजिट किया, और आज श्रीलंका विश्वकप में बुरी तरह हार गई, हालात बयाँ कर रहे है की मोदी लहर अब पूरी तरह से ख़त्म हो गई है - कांग्रेस 


Friday, March 13, 2015

केजरीवाल की खांसी

खबर है केजरीवाल की खांसी में काफी सुधार है, लेकिन जिस तरह से रोज एक स्टिंग के खुलासे हो रहे हैं उनको अपनी "वोकल सर्जरी" भी करवा लेनी चाहिए जिससे आवाज पहचान में ना आये ।।



अरविन्द केजरीवाल के वीडियो के बाद तो यही लग रहा है कि केजरीवाल की खाँसी को छोड़कर कुछ भी सच नहीं था और अब अरविन्द उस खाँसी का गला भी घोंटना चाहतें हैं ।।



खबर है कोयला घोटाले मामले में मनमोहन सिंह को भी समन भेजा गया है, रोबोटिक मामलों के जानकार इसे सबसे बड़ा वॉयरस अटैक मान रहें हैं ।।


बन्दा चाहे जितना भी पढ़ा लिखा हो, लेकिन बैंक में डिपॉज़िट स्लिप भरते वक्त "कैसे भरें" ये पूछना सेक्यूरिटी गार्ड से ही पड़ता है।