Thursday, July 31, 2014

उम्मीद की पराकास्ठा

उम्मीद की पराकास्ठा तो दिल्ली मेट्रो में देखने को मिलती है । अगर आपको सीट मिल गई है तो किसी से फ़ोन पर बस इतना बोल दो की मै पहुचने वाला हूँ फिर देखों आसपास के लोंग कैसे आपको घेर कर खड़े होतें हैं ।। 



लैपटॉप तो निर्दोष है साहब -
सुना है अखिलेस यादव ने साफ़ साफ़ कह दिया है की लोगबाग खामख्वाह मेरी "फ्री लैपटॉप स्कीम" को कोस रहे थे, अजी ये स्कीम बंद करने से पहले बलात्कार हो रहे थे, और बंद करने के बाद दंगे हो रहे हैं, इसमें लैपटॉप का क्या दोष ?? 


अजी ये खाना मीड डे मील वाला तो नही था ना-
हमारे नेता जी लोग कल की रोटी पर छाती पीट रहे हैं अजी क्वालिटी अच्छी नही थी ना ।
हाकिम कभी देश की भविष्य फेक्टरी में देश के भविष्य को जो खाना खिलाया जाता है यानी "मिड डे मील" भी तो खाकर देखिये । लूज मोशन ना हो गया तो बोलियेगा ।
 — 
 

गरीबों के लिए तो प्याज ही काफी है.

मतलब, अगर प्रभात झा जी के कथन के हिसाब से चलें तो टमाटर वही खाता है जो पहले टोमैटो केचप खरीदकर अपने चेहरे पर लगाकर गाल लाल कर लेता है, फिर तो सच में ये सब अमीर ही कर सकता है, गरीबों के आखों से आंसू निकालने के लिए प्याज काफी है || 

कांग्रेस पब्लिकेशन हाउस


खबर है नटवर सिंह के किताब के जवाब में सोनिया गाँधी भी अब एक किताब लिखेंगी, इन सबके अलावा मनमोहन सिंह पर भी दो किताबें पहले ही लिखी जा चुकी हैं |
अब समय आ गया है कांग्रेस पार्टी के नेता अब राजनीती छोड़कर पब्लिकेशन और साहित्य साधना में आ जाये ||
 




किताबों से डर लगता है - 

भाजपा या मोदी से डर नहीं लगता साहब अपने पार्टी के पार्ट टाइम लेखकों की लिखी किताबों से लगता है - सोनिया गाँधी

Tuesday, July 29, 2014

इम्तियाज़ चाचा

वो बचपन, जब ये भी पता नहीं था की मै हिन्दू हूँ और मुसलमान लोग एक अलग मज़हब से होतें हैं | मुझे बस इतना पता था की मेरे एक इम्तियाज़ चाचा है जिनके घर पर जाने की मुझे पूरी तरह से आज़ादी है | उनके घर जाने के बाद कभी कोई नहीं पूछता था की इतनी देर क्यूँ लगी वहां पर | ज्यादा तो समझदार नहीं था लेकिंग पिता जी और इम्तियाज़ चाचा को जब भी देखता तो यही लगता था की दो इन्सान है लेकिन सोच एक ही है | दोनों परिवारों के रोटी से नमक तक और बदन के कपड़ों से लेकर घर के परदे जैसे हर मुद्दे पर एक दुसरे को बड़े ही संजीदगी से बाते करते देखा | जैसे लगता था की ये भूल जातें है की रात भी हो रही है, अचानक माता जी आकर बोलती थी अब बहुत रात हो गई है खाना खाकर जाइये || इम्तियाज़ चाचा बोलते “भाभी जी खाना तो खा लूँ लेकिन मेरे घर पर जो बना है वो कौन खायेगा” | आप यहाँ खा लो और मै आप के घर चलकर खाना खा लेता हूँ, पिताजी को हमेशा यही बोलते सुना |
सच बोलूं तो सेवईयों के बारे में मुझे पहली बार यही से पता चला, क्यूँ की साल में एक ऐसा दिन आता था जब इम्तियाज़ चाचा के घर से सेवइयां आतीं थी | घर पर जब भी कारण पूछा तो यही पता चला के ये एक त्यौहार पर बनाये जाने वाला खास पकवान है | ईद वाला नाम तो मुझे बड़े होने पर इस दुनिया ने सिखाया | ऐसे ही खिचड़ी (मकर संक्रांति- तब ये पता भी नहीं था) वाले दिन घर से एक बड़ा सा झोला मिलता था जिसमें गुड, लाई के दाने और कुछ देशी मिठाइयाँ भर के दी जाती थी, ले जाओं देकर आना चाचा के घर, मै और मेरे बड़े भैया दोनों बारी बारी उस भारी झोले को उठाते उठाते पहुच जाते थे चाचा के घर | और फिर हमें वहां जाने के बाद पूरी आज़ादी होती थी बेर तोड़ने की जो कभी उनके घर के ठीक सामने हुआ करती थी ||
इम्तियाज़ चाचा की सिलाई की दुकान थी | मेरे घर के सारे कपडे वहीँ सिले जाते थे, लेकिन कभी पैसे लेते हुए नहीं देखा उन्हें, कई बार पिताजी को धमकाते हुए सुना के “अरे धागे तो मुफ्त में नहीं आतें हैं ना, पैसे क्यूँ नही लेते हो आप, अगर इसबार पैसे नहीं लिए तो अगली बार कपडे कहीं और से सीलवायेंगे | लेकिन कभी ऐसा हुआ नहीं पता नहीं ऐसी बेअसर धमकी पिताजी देते ही क्यों थे ||
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में लगने वाला कपडे के मंडप की सीलाई इम्तियाज़ चाचा ने ही की थी | पूजा वाले दिन सबसे ज्यादा भजन कीर्तन गाते मैंने उनको ही सुना | मेरे घर के काफी निजी मामलों में उनकी राय हमेशा से ली जाती थी और आज भी ली जाती है | मैंने आज तक पिता जी और चाचा को मुसलमान और हिन्दू के किसी भी मज़हबी बात पर बहस करते नहीं देखा ||
शायद यही तालीम मुझे दोनों ने मिल कर दी, जब दिल्ली आया तो मेरी भी मुलाक़ात एक ऐसे ही शख्स से हुई जो मस्जिद में सर झुकाता है और मै मंदिर में || हमारी दोस्ती भी उसी रंग से रंगी हुई है जो मेरे पिता जी और इम्तियाज़ चाचा की है |
बहुत तकलीफ होती है जब धर्मों के कुछ कथाथित ठेकेदार बस मिलकर इसलिए फैसले ले लेते हैं क्यूँ की उनकी दुकानदारी चल सके | क्यूँ हम नज़रंदाज़ हो रहें हैं ? हमें ईद और दिवाली के नाम पर क्यूँ बांटा जा रहा है ? हमें क्यूँ सिखाया जा रहा है की दुनिया की सबसे तहज़ीबी भाषा उर्दू के नाम वाले लोग गलत होतें हैं ? आज सेकुलर शब्द की इतनी परिभाषाएं क्यूँ हैं ? और इसके बाद भी इसको परिभाषित करना इतना मुश्किल क्यूँ हो चला है ? आज रास्ट्रवाद की अलग अलग परिभाषाएं क्यूँ दी जाने लगी हैं ? आज दोनों मज़हब के ठेकेदारों ने पूरी समाज की सारी समस्याओं को सुलझाने का ठेका खुद क्यूँ ले रखा है ये जाने बगैर ये आम इंसान सच में मज़हब की परिभाषा समझता भी है क्या ? 

Monday, July 21, 2014

सामाजिक बलात्कार मरने के बाद भी

आज फेसबुक पर यूपी के मोहनलालगंज में हुई एक घटना की तस्वीरें कई लोंगों ने देखीं होगीं, साथ ही कुछ क्रांतिकारी विचार के साथ,
ऐसी ही एक तस्वीर अगर घर में बेटे के अपने फोन पर देखते हुए पा जाएँ तो छाती पीट पीट कर सारी मोहल्ले को बता दें, हाय मेरा बेटा बिगड़ गया है, कैसी कैसी तस्वीरें फोन में रखने लगा लगा है ||

आज इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर कर के सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध पैदा करने की कोशिश हो रही है या शायद कलिंग की कहानी दुबारा से घटित हो जाये और इसी बहाने देश और समाज को एक नया अशोक जैसा आध्यात्मिक शख्शियत मिल जाये ||

लाइंसेंस प्राप्त मिडिया भी किसी की इज्जत को यूँ सरेआम नही उछालती है, तस्वीरें धूमिल होती हैं लेकिन यहाँ तो संवेदनाएं धूमिल हो चुकी हैं, क्रांतिकारी विचार फडफडा कर निकल रहे हैं, जैसे कह रहें हो आओ TRP-TRP खेलतें हैं ||

कुछ अहम् सवाल -

१-वसुधैव कुटुम्बकम की माला जपने वाले समाज में ये आखिर मानसिक पीड़ित आ कहाँ से जाते हैं ?? परिवार से बाहर निकलने के बाद ये वसुधैव कुटुम्बकम आखिर चला कहाँ जाता है ?????

२- इनको क्या महज फेसबुक की पोस्ट और प्रशाशन रोक सकता है ??

३- कहाँ से चली आती है ये विकृत मानसिकता, जो घर में नवरात्रे पूजने वाली और व्रत रखने वाली जनता में पैदा हो जाती है ??

४- क्या इस तरह से फोटो शेयर करना और क्रांतिकारी विचार लिखना महज़ एक बचा हुआ इलाज है ?

५- परिवार प्रथम पाठशाला होती है तो आखिर ये संस्कार/संस्कृति क्यूँ नही विकसित हो पा रही है जिसमे हम स्त्रियों की इज्जत करना सिख सकें ??

दोस्तों स्वागत है आपका और आपके एक स्वस्थ निदान वाले विचारों का आइये इसके निदान के बारे में बात करें
इस मुद्दे को राजनितिक या प्रशाशन से जोड़ने वाले दोस्तों कृपया इसे इग्नोर करें ||
 — feeling sad क्या महज़ फोटो शेयर करने से सिद्धार्थ गौतम बुद्ध हो जायेगा ??

बलात्कार का नया सिद्धांत

यूपी के CM अपने पिताजी को “नेताजी” बोलते हैं, और नेताजी “बलात्कार अल्पसंख्यक समुदाय” के संरक्षण वाली बातें ||
जैसे- कभी कभी बच्चों से गलती हो जाती है तो संख्या के आधार पर बलात्कार कम हो रहे हैं हमारे यूपी में ||
नेताजी अब तो रेप की लिए उम्र और अनुपात दोनों की घोषणा कर ही दीजिये ||
 

प्रभु तेरी लीला भी अपरम्पार है.

बस इन्ही बातों से लोंगो का भगवान पर से भरोसा उठने लगता है, IIT से पढाई अरविन्द केजरीवाल ने की है और 20 करोड़ का ऑफर उनके विधायकों को मिल रहा हैं ।। — 

बैंड बाजा बारात रिटर्न्स

पहली बार ऐसा हो रहा है की विराट की 4 पारियों में महज़ 34 के लिए BCCI किसको दोष दे समझ नही पा रही है, खुद को या विराट कोहली को, आखिरकार अनुष्का को साथ ले जाने की परमिशन तो BCCI ने ही थी ना, अब अगर दोनों मिलकर "बैंड बाजा बारात 2" बना रहे है तो इंडियन क्रिकेट का जनाज़ा तो निकलना ही है || 

इन नेताओं को इनाम देना तो बनता है भाई

यूपी बलात्कार के मामले में जिस तरह से नेताओं की घटिया बयानबाजी आ रही है क्यों ना इन नेताओं को इनाम स्वरुप मलेशिया एरलाईन्स की फ्री टिकेट और ईराक का टुअर दे दें ।।

Sunday, July 20, 2014

पडोसी या खतरों के खिलाडी

#ख़बरदार-नामा->
अगर मुलायम सिंह के नए जनसंख्या और बलात्कार के अनुपात के सिद्धांत के हिसाब से चलें तो खुद मुलायम सिंह यादव और लालू यादव जैसे नेताओं के पड़ोसियों को भी बहुत ज्यादा खतरा है, आखिर जनसँख्या इन लोंगों के परिवारों की भी कुछ कम थोड़ी है ।।

Sunday, July 13, 2014

चलिए सट्टा लगाइए

  24th April को मनमोहन सिंह वोट डालने गुवाहाटी जायेंगे |

 सट्टा गुरु बिंदु दारा सिंह - फ़िलहाल तो मैं आई पी एल को छोड़कर यहाँ पर सट्टा लगा रहा हूँ कि वोट डालने के बाद मनमोहन सिंह जी मिडिया से बात करेंगे या नहीं || ;) ;)

विक्की डोनर या लालू डोनर

लालू यादव ने कहा की नितीश कुमार को तो उन्होंने ही पैदा किया था ||

 आयुष्मान खुराना - मेरी फिल्म "विक्की डोनर" के कहानी का मकसद श्री लालू यादव और एन डी तिवारी जैसे नेताओं का चरित्र चित्रण ही तो था, इन नेताओं का एहसान बोलीवुड कभी चूका नहीं सकता है || ;) ;)

बुलावा आया है

 कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार अभी भी क्यूँ नही घोषित कर पा रही है ।

 राहुल गाँधी - मै जब भी ये बताने वाला ही होता हूँ की पीछे से आई पी एल की ट्यून बज जाती है "बुलावा आया है" और फिर मुझे अपना बकरम उठा कर भागना पड़ता है । :) ;)

हर हाथ शक्ति और हर हाथ तरक्की"

कांग्रेस से जब पूछा गया की "हर हाथ शक्ति और हर हाथ तरक्की" तथा मनरेगा की सफलता को उदाहरण देकर समझाएं ।

 कांग्रेस - हर हाथ शक्ति और हर हाथ तरक्की के उदाहरण राबर्ट वाड्रा जी है और मनरेगा के तहत हमने अभी अभी शीला दीक्षित जी को केरल का राज्यपाल बनाया है ।। ;) ;)

निशांत शर्मा और अमित शाह

अमित साह ने अपने ऊपर चुनाव आयोग द्वारा लगाये गये प्रतिबन्ध की सफाई में कहा "नो बाल तो हर बोलर से हो ही जाती है कभी कभी "

 निशांत शर्मा- आप इसतरह से मुझपर सरेआम आरोप नहीं लगा सकते, मेरी इस क्वालिटी का राजनितिक फायदा लेना गलत है ;) ;) ||

बच्चा वाला टैग बस मेरा है

वाराणसी में बी जे पी के समर्थकों ने किया अरविन्द केजरीवाल का विरोध,

 अरविन्द ने कहा बच्चे हैं समझ जायेंगे ||

 राहुल गाँधी - अरविन्द आप गलत कर रहें हैं, बी जे पी के लिए मेरा "बच्चा" वाला टैग यूज नहीं कर सकतें हैं, इस नाम पर बस मेरा अधिकार है || ;) ;)

मुझे राहुल गाँधी समझा है क्या

राहुल गाँधी के लगातार अपनी भाषणों में टॉफी और गुब्बारे का प्रयोग करने से इसका नुकसान टॉफी और गुब्बारा बनाने वाली कंपनियों को हो रहा है ||

 कंपनियां - सेल में भारी गिरावट आई है, सुनने में आ रहा है की माँ बाप जैसे ही अपने बच्चे को टॉफी दे रहे हैं वो कह रहा है " मै अब बड़ा हो गया हूँ ।मुझे राहुल गाँधी मत समझो " || ;) ;)

श्री बिंदु दारा सिंह जी - सट्टा विशेषज्ञ

आई पी एल मैच आज से शुरू |

आई पी एल की पंच लाइन “Bigger, Better, Tougher” के बारे में मैच फिक्सिंग गुरु श्री बिंदु दारा सिंह जी का विश्लेषण ||
 बिंदु दारा सिंह - Bigger- इस बार पहले से भी बड़े सट्टे लगाये जाने के पुरे आसार हैं |

 Better- पैकिंग नई है, सारे पुराने दावपेंचों को बदल दिया गया है, नतीजन पैसे बनाने की संभावनाएं ज्यादा हैं |Tougher- मैच फिक्सिंग बिलकुल नई तकनीकी से होगी, तो पुलिस के लिए इसको पकड़ना काफी मुश्किल होगा || ;) ;)

नेताओं का बेबी डोल

आजकल भारतीय राजीनीति और राजनेताओं को देखकर सन्नी लियोन अब राजनीती में भी हाथ आजमाना चाहतीं होंगी | क्यूँ ??

 सन्नी लियोन – नेता करते क्या है आजकल | मंच पर एक दुसरे के खिलाफ मेरा ही गाना तो गातें हैं ||
 “ये दुनिया पीतल दी, बेबी डोल मै सोने दी” ;) ;)

मनमोहन सिंह - कठपुतली हैं

 बी जे पी नेताओं ने कहा "मनमोहन सिंह सोनिया गाँधी के कठपुतली हैं" ||


 मनमोहन सिंह- ये हमारी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान का एक जिवंत उदहारण है | हम देश को ये मैसेज देना चाहते हैं की हम जो बोलते हैं वो नहीं करते हैं पर जो सोनिया जी (महिला) बोलती है वो तो डेफेनेटली करते हैं || ;) ;)

भाइयों का विस्वासघात

आजकल राबड़ी देवी और प्रियंका गाँधी दोनों ही एक जैसी तकलीफों से गुजर रहीं हैं || क्यूँ की दोनों बस यही कहती फिर रहीं हैं कि "उनके भाइयों ने उनके साथ विस्वासघात किया है" || ;) 

लड़कों ने आपसे बदला लिया है मैडम

राखी सावंत ने कहा कि "लोग चाहते थे की मै चुनाव लडूं इसीलिए मै चुनाव मैदान में हूँ" 

जनता- मैडम हमें पक्का यकीन है ये वही "राखी का स्वंवर" वाले सोलह लड़के हैं जिन्हें आपने बारी बारी से रिजेक्ट कर दिया था |

लड़कों ने बदला लिया है आपसे || ;) ;)

बहन अब तुम्ही बताओ

रियंका गाँधी- वरुण गाँधी ने परिवार के साथ विश्वासघात किया है ||

वरुण गाँधी- जनता तो कह रही है कि आप लोंगो ने पुरे देश के साथ विश्वासघात किया है, बहन अब तुम्ही बताओ किसकी सुने || ;) ;)

मायावती- मै एक गरीब दलित की बेटी हूँ

मायावती ने कहा की दलितों को तोड़ने की राजनीती बंद करें मोदी और दुसरे नेता, दलित चाहतें है की भारत की प्रधानमंत्री कोई दलित और पिछड़े वर्ग की बेटी ही बने ||

 मायावती - मै दलित परिवार से हूँ, मेरे पिता जी डाकखाने में कार्यरत थे, मै स्कूल टीचर थी, और फिर मुख्यमंत्री बनी और साल 2007 में देश की विकास को ध्यान में रखते हुए मैंने 26 करोड़ का टेक्स दिया, और भारत की बीसवीं नंबर की टेक्स देने वाली इन्सान बनी || 2012 में मेरी कुल संपत्ति 111.26 Cr हो गई और मेरे पास लगभग 1034.26 ग्राम सोना है || मै अभी भी दलित और पिछड़ी हूँ कृपया मुझे प्रधानमंत्री बनायें || :) ;)

ममोहन जी की मिसाइल

संजय बारू के बाद अब पी सी पारेख ने भी अपनी किताब में कहा "मनमोहन सिंह कमजोर प्रधानमंत्री थे" || 


कांग्रेस- इस बात पर मनमोहन सिंह जी बहुत गुस्से में हैं और वो जल्दी ही इन लेखकों पर ख़ामोशी से भरी हुई खतरनाक मिसाइलें दागने वालें हैं || ;) ;)

बाजपेई जी का कमजोर घुटना

बी जे पी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा ने कहा "वाजपेयी जी भारत के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री थे" ||


 कांग्रेस- इसमें गलत क्या है पूरा देश जानता है कि वाजपेयी जी को घुटने में कितनी तकलीफ थी, इसकी वजह से तो वो ठीक से खड़े भी नही हो पाते थे , तो हुए की नहीं कमजोर || ;) ;)

साइकिल में मोदी हवा

 खबर है मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है की साइकिल में हवा भरवाते हुए ध्यान रखें, कहीं धोखे से साईकिल में "मोदी हवा" ना भर दी जाये, हमारी साइकिलें राजीनीतिक षड़यंत्र की शिकार हो सकती हैं || ;) ;)

अपना साला ही बेकार है

 राहुल गाँधी ने कहा "गुजरात सरकार ने अदानी को एक रूपये के भाव से बेचीं जमीनें " ||

 रोबर्ट वाड्रा - साले साहब, कितनी बार कहा है की अदानी और जमीन का नाम मत लिया करो, लोग जैसे ही भूलते हैं आप याद दिला देते हो, और बाद में मै फंस जाता हूँ || ;) ;)

बेटा अब तो चोकलेट खाना छोड़ दे

 राहुल ने मोदी के "गुजरात मॉडल" को "टॉफी मॉडल" बताया, कहा जल्दी ही गुब्बारा फूट जायेगा ||

 सोनिया- बेटा कुछ और बोल देता, टॉफी बोलना जरुरी था क्या, तभी सारे बोलते हैं तू अभी भी बड़ा नहीं हुआ है, अब तो टॉफी, और गुब्बारे की बात करना छोड़ दे || ;) ;)

अंडे की दुकाने बंद रहेंगी

अरविन्द केजरीवाल वाराणसी और अमेठी में जल्द ही शुरू करेंगे चुनावी सभाएं और रैली||


 पुलिस डिपार्टमेंट - इस बात को ध्यान में रखतें हुए शहर के सारे स्टेशनरी की दुकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और एक से ज्यादा स्याही वाली कलम खरीदने वाले से पूछताछ भी की जा रही है ||

 अंडे की दुकाने बंद रहेंगी और अरविन्द के आसपास बस पार्टी के लोग ही आ सकते हैं || :) ;)

कोई मोदी की हवा नही हैं

मुरली मनोहर जोशी जी ने कहा "कोई मोदी की हवा नहीं है, ये सब बी जे पी की लहर है" |

 जनता- सर बिना हवा के ही आप बनारस से उड़कर कानपूर आ गए, और अडवाणी जी भोपाल से गाँधीनगर, बोलो बोलो ;)

जनता को नो उल्लू बनाविंग ;) ही ही हा हा ;) ||


सपने में तो जीत पक्की ही समझो

 अरविन्द केजरीवाल ने कहा "वाराणसी वालों मोदी जी को हराने का सपना देखो ||

 आप कार्यकर्ता- सपने देखने के लिए जनता से अपील कर दी गई है सर, सपने में तो अपनी जीत पक्की समझें, आप बिलकुल निश्चिंत रहें || ;) ;)

मोदी और रजनीकांत

 आज रजनीकांत से मिलेंगे नरेन्द्र मोदी, करेंगे चेन्नई में रैली ||


 कांग्रेस- ये तो चुनावी आचार संहिता के खिलाफ कर रहें हैं मोदी, आप Normal Man के चुनाव में Super Man का सपोर्ट नहीं ले सकते || ;) ;)

भ्रस्टाचार के सारे केस दया और अभिजित देखेंगे

कांग्रेस- सरकार बनी तो सख्ती से निपटेंगे भ्रस्टाचार से ||

राहुल गाँधी - मैंने तो इसके लिए Sony TV Channel के CID वालों से बात भी कर ली है, भ्रस्टाचार के सारे केस ए सी पी प्रद्युमन, दया और अभिजित हैंडल करेंगे || ;) ;)

मेरे जैसे अंग्रेजी बोल के दिखा दो बस

 कुमार विश्वास -अगर राहुल गाँधी परचा देखे बिना अमेठी के 17 ब्लॉक्स और 50 गाँवों का नाम बता दे तो मैं अमेठी छोड़ के चला जाऊ|"

राहुल गाँधी - कुमार विश्वास युके एक्सेंट में अंग्रेजी बोल के दिखा दें, मै भी अमेठी छोड़ दूंगा || ही ही हां हां ;) ;)

अटल जी की फोटो

कांग्रेस ने अपने वेबसाइट पर लगाई अटल जी की फोटो, कहा अटल जी मोदी को मुख्यमंत्री के लायक भी नहीं समझते थे, तो आप उन्हें वोट कैसे दे सकते हैं ?

बी जे पी- कांग्रेस की हालत अब इससे बुरी क्या हो सकती है कि, वो हमारे दादा जी का सहारा ले रहें हैं, उन्होंने तो ये भी कहा था की घोटालेबाजों को कभी वोट मत देना, अब बोलो -- बोलो ;) ;) ||

केजरीवाल चुनावी दोहा

कहते कविवर केजरी, इसी में सबकी खैर,
आ जाओ सब साथ में, जिनको मोदी से बैर

 चाहे चोर उचक्का हो, या कोई अपराधी,
 टोपी पहनो आप की, बन जाओगे गाँधी,

 चुनाव छोड़ अब साथ हैं, देशभक्त अंसारी,
मुस्लिम भाई मिलें हैं अब, पक्की जीत हमारी,

 भ्रस्टाचार का मुददा अब, भूले केजरीवाल,
 मोदी, राहुल कहत फिरे, कैसे हो गये हाल,

 जीत हमारी पक्की है, फिर से अबकी बार,
 पर अंडे, स्याही, थप्पड़ से, होता है सत्कार.

दिल्ली में की गलती, ली है खुद ही मान,
हम तो हुए बनारसी, खायेंगे अब पान,

भईया बहुत उम्मीद थी, आपसे केजरीवाल,
दिल्ली बन गई पेंडुलम, बुरे हो गये हाल || (प्रवीण)

शायर केजरीवाल “बनारसी” ;)

अरमां कैसे कैसे हैं,......... बयाँ कैसे करूँ ग़ालिब,

 जिसे मोदी से नफ़रत है, मुझे उससे मुहब्बत है ||   (शायर केजरीवाल “बनारसी” ;)

काश ओसामा का समर्थन भी मिल जाता

 अरविन्द केजरीवाल ने किया बाहुबली मुख़्तार अंसारी के वाराणसी से चुनाव ना लड़ने का स्वागत , कहा मोदी को हराने के लिए सबका साथ जरुरी ||

 AAP- हम चाह रहे हैं मोदी को हराने के लिए अगर कोई आतंकवादी संगठन भी हमारा साथ देना चाहते है तो उसका स्वागत है | काश आज ओसामा बिन लादेन जी जिन्दा होते, तो हमें पक्का से उनका सपोर्ट मिलता || ;)

बलात्कारियों का नारा

 मुलायम सिंह - "लड़कों से गलती तो हो ही जाती है, रेप के लिए फांसी ठीक नहीं है" |

 रेप कांड के दोषी- अब हम अपना वोट देकर ही फांसी पर चढ़ना चाहतें हैं, कम से कम तीन वोट तो मुलायम सिंह को मिलेंगे ही || खबर है देश के बलात्कारियों ने तो नारा भी लगाना शुरू कर दिया है--

 "हमारा नेता कैसा हो- मुलायम सिंह जैसा हो "

कमल तो कीचड़ में ही उगता है ना

मंच पर कमल के फूल देखकर भड़के लालू, कहा तुरंत हटाओ इसे ||

बी जे पी - देखिये हमें इस पर कोई दुःख नहीं है, दरअसल कमल तो वहीँ खिलता है ना जहाँ कीचड़ होता है || ये बात तो अब लालू जी को समझनी चाहिए की आखिर उनके मंच पर कमल खिला ही क्यूँ ||

अब पता नहीं लालूजी को तकलीफ किससे है कमल से या कीचड़ से ?? :) :)

कारगिल की जीत मुसलमानों की वजह से

आज़म खान ने कहा की कारगिल युद्ध में जीत मुस्लिमों की वज़ह से हासिल हुई थी ||

आज़म खान – मेरे स्टेटमेंट को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है, मै तो पाकिस्तान के मुस्लिमों की बात कर रहा था, अब हमें जीत भी तो तभी मिली ना जब वो हारे, अब हुई ना जीत मुस्लिमों की वज़ह से –
बोलो बोलो :) :) ||
(ये और बात है की पाकिस्तान के मुस्लिम देश को बाहर से तोड़ रहें हैं और मै अन्दर से)

नादाँ परिंदे घर आजा

एक और कांग्रेसी नेता ने पार्टी छोड़ बी जे पी ज्वाइन किया ||

कांग्रेस- हम ये जानकारी हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहें हैं की ऐसा क्यूँ हो रहा है | | खैर तब तक के लिए पार्टी हाईकमान ने यही कहा है पार्टी के सभी लोग अपने अपने फ़ोन में एक ही हेल्लो ट्यून और रिंग ट्यून लगाएं -

"नादान परिदें घर आजा" ;) ;)

आम आदमी को आम आदमी का थप्पड़

अरविन्द केजरीवाल को ऑटो रिक्शा वाले ने मारा थप्पड़ ||

केजरीवाल – ये मेरे खिलाफ साजिश है, एक आम आदमी कभी थप्पड़ नहीं मार सकता ||

जनता – अगर एक आम आदमी अपने पहले चुनाव में ही मुख्यमंत्री बन सकता है तो थप्पड़ क्यूँ नहीं मार सकता || वैसे ये थप्पड़ अरविन्द को नहीं आम आदमी को पड़ा है क्यूँ की आम आदमी तो थप्पड़ खाने के लिए ही पैदा होता है ना || 

युवराज जी देश को ले डूबेंगे - मोदी

“युवराज” की धीमी बल्लेबाजी से भारत की टी ट्वेंटी के फाइनल में शर्मनाक हार ||

नरेन्द्र मोदी- मै तो पहले से ही कह रहा था की ये “युवराज” भारत को ले डूबेंगे | चाहे वो खेल का मैदान हो या देश की राजनीती || इसीलिए देश को आगाह करने के लिए मैंने अपने हर एक भाषण में इसका जिक्र किया है | भरोसा ना हो तो मेरा कोई भी एक भाषण सुन लीजिये ||

बड़े आराम से

कांग्रेस को पूरा भरोसा है की इस बार यु पी ए की सरकार तीसरी बार सत्ता में "बड़े आराम से" आएगी ||

कांग्रेस - ये विश्वास हमें सैफ अली खान जी से मिला है, हमने अपने सारे कार्यकर्ताओं से कहा है की वो अमूल माचो की बनियान पहन कर ही चुनाव प्रचार करें, इससे सारे काम "बड़े आराम से" हो जातें हैं || :) :)

नौकरी चाहिए तो वोट दो - मुलायम सिंह यादव

 मुलायम सिंह ने दिया शिक्षा मित्रों को धमकी कहा वोट नही दिया तो ख़तरे में पड़ सकती है नौकरी ||

 सपा - ये गलत बात है नेता जी ने ऐसा नहीं कहा था हमारे नेता जी तो नेता जी सुभाष चन्द्र बोस से प्रभावित है | जैसे उन्होंने ने कहा था "तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा" || हमारे नेता जी ने भी ने यही कहा "तुम मुझे वोट दो मै तुम्हे नौकरी दूंगा" ये उग्र समाजवाद की नई परिभाषा है || :) :)

 जनता- काश आपके नेता जी श्री गुरु गोविन्द जी से प्रभावित हो जाते "जिन्होंने देश बचाने के लिए अपने बेटों को जिन्दा दिवार में चुनवा दिया था ||

राहुल के दिए व्याज के वजह से

सोनिया गाँधी की संपत्ति नौ करोड़, पिछले पांच साल में छः गुना बढ़ी ||

सोनिया गाँधी – हद है, आपने देखा नहीं, मैंने अपने बेटे राहुल को नौ लाख का पर्सनल लोन भी दिया हुआ है, मेरी इनकम चार गुना तो राहुल से लिए गये ब्याज से ही हो गई है || :)

मनरेगा और शिला दीक्षित जी

शीला दीक्षित बनी केरल की गवर्नर ||

कोंग्रेस - ये पद इनको राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अभियान (मनरेगा) के तहत दिया गया है, देखा हमारी सरकार की कथनी और करनी में बिलकुल अंतर नहीं है, दिल्ली में बुरी तरह से हारने के बाद भी हमने उनको बेरोजगार नहीं रहने दिया ||
हम देश के हर नागरिक को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन इसकी शुरुवात और अंत दोनों हमारे अपने कुनबे में ही होगी ||
 “हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की” 

अपना खून तो अपना ही होता है- राहुल गाँधी

वरुण गाँधी ने राहुल गाँधी के काम की तारीफ की कहा “मै अपने क्षेत्र में वैसे ही काम करूँगा जैसे राहुल गाँधी जी ने अमेठी में किया है”

 राहुल गाँधी- अब चुप भी होजा पगले रुलाएगा क्या ? देखा अपना तो अपना ही होता है, जिसकी खबर मुझे और अमेठी वालों को भी नहीं है वो मेरे भाई के पास है ||

फुर्सतगंज - नाम ही काफी है

 सोनिया आज भरेंगी रायबरेली से पर्चा, फुर्सतगंज हवाई अड्डे से शुरू करेंगीं चुनावी काफिला ||

जनता - देखिये ना हवाई अड्डे का नाम भी कितना मैच कर रहा है आपके भविष्य से, इसबार चुनाव के बाद आपको पूरी फुर्सत मिलेगी, आप इस बात से पूरी तरह से निश्चिन्त रहें  

डर गए मोदी - मुलायम सिंह

मुलायम सिंह ने कहा, यु पी में मेरी रैली को देख कर डर गए मोदी

बी जे पी - डरना वरना तो बाद में पहले ये बताओ की आपने पुरे भाषण में बोला क्या था, पुरे तीन सौ बार रिकॉर्डिंग को रीप्ले कर के सुन चुके हैं, कुछ भी समझ में नहीं आया अभी तक |
हमारी आपसे गुजारिश है की गरारे कर के भाषण दिया करें || 

बिका हुआ माल वापस नहीं होगा

आप पार्टी के एक और प्रत्याशी ने टिकट वापिस किया ||

AAP- हमने इसके खिलाफ शख्त कदम उठाते हुए टिकट के नियम और शर्तो में भारी बदलाव किया है, और अब टिकट पर ये साफ़ साफ लिख दिया गया है की - “बिका हुआ माल वापिस नहीं होगा” ||

देश के आर्थिक हालात मजबूत हुए हैं

 बित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा "हमारी सरकार में देश के आर्थिक हालात मजबूत हुयें हैं ||”

पी चिदंबरम- हमने देश के इन आर्थिक ^$^&*&*(&)(*()())+()(&^%$#@#%$% क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास किया है, अगर आप इन क्षेत्रों में हुए विकास को समझ नहीं पा रहें हैं तो आपको आर्थिक नीतियों के बारे में अपनी समझ बढ़ने के जरुरत है || :)

पांच करोड़ का मानहानि का दावा

 साबिर अली ने मुख़्तार अब्बास नकवी के खिलाफ ठोका पांच करोड़ के मानहानि का दावा |

 मुख़्तार अब्बास नकवी - आप यहीं से समझ सकतें हैं कि कांग्रेस की सरकार में मंहगाई कितनी बढ़ गई है इससे जनता ही नहीं नेता भी त्रस्त हैं, नहीं तो ये दावा महज पचास हजार से ज्यादा का नही होता || हमें इससे कांग्रेस और मंहगाई के खिलाफ मुहीम में और ताकत मिली है||

मोदी के खिलाफ वाराणसी से

 कांग्रेस की पांच शीर्ष नेताओं ने कहा हम मोदी जी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, और हमारा जितना लगभग तय है || 

कांग्रेस- ये बयान हमारे नेताओं ने मुर्ख दिवस (अप्रैल फूल) को ध्यान में रखकर दिया था| आप इसी बात से अनुमान लगा सकतें हैं की हम कितने धर्म निरपेक्ष हैं, हम किसी भी देश, जाति, धर्म के त्योहारों को मनाने में चढ़ बढ़ के हिस्सा लेते हैं || हम देश के सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं ||

जसवंत सिंह नाराज हो गए

 जसवंत सिंह जी ने कहा मुझे मनाने के लिए पार्टी के किसी भी नेता ने एकबार भी फ़ोन नहीं किया, जबकि विरोधी पार्टियों से कई फ़ोन आये ||
बी जे पी- हमें पता था की अगर हमने आपको फोन किया तो आप पिछली बार की तरह फिर से मान जायेंगे, इसीलिए हमने ये रिस्क नहीं लिया, पार्टी पहले से ही लाल कृष्ण आडवाणी के रूठने मनाने में अपना काफी समय बर्बाद कर चुकी है || :)

सरकार चलाना बच्चों का काम नहीं है

दिल्ली के चुनाव प्रचार में सोनिया गाँधी ने अरविन्द पर साधा निशाना कहा "सरकार चलाना बच्चो का काम नहीं ||"

अरविन्द केजरीवाल - तभी तो सोनिया जी ने अपने बच्चे को इस सरकार जैसी चीज से दूर रखा है, अभी वो अपना पूरा समय चाचा चौधरी के कॉमिक्स पढने में लगा रहे है जिससे की जल्दी से जल्दी बड़े हो सके ||

केजरीवाल जी को मिला अपना डुप्लीकेट मिल गया

AAP- चुनाव से पहले ये हमारी एक भारी उपलब्धि है, अब केजरीवाल जी एक साथ दो दो जगह पर धरना कर सकते हैं, अब भूख हड़ताल में भी बारह बारह घंटे की शिफ्ट की जा सकती है || जनता- वो तो सब ठीक है लेकिन हम तो अभी भी पहले वाला ओरिजिनल केजरीवाल की तलाश कर रहे हैं जो कभी दिल्ली के रामलीला मैदान में मिला था || ;)

स्याही के दाग अच्छे नहीं हैं

AAP- ये गलत बात है स्याही के दाग बिलकुल अच्छे नहीं हैं, हमने इसको धोने के लिए सर्फ़ एक्सेल का इस्तेमाल किया लेकिन ये साफ नहीं हुआ, पार्टी ने इस बात को बहुत गंभीरता से लिया है, और सर्फ़ एक्सेल के खिलाफ मोदी जी की तरह गलत प्रचार और काम कम और दिखावा ज्यादा का मामला दायर करने का मन बनाया है.

पार्टी के उच्च नेतागण सर्फ एक्सेल के खिलाफ जल्दी ही धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं ||

मोदी जी का माइक ख़राब हो गया

बी जे पी ने कहा मोदी जी के लहर की आवाज़ को रोकने के लिए विरोधी पार्टियाँ इस हद तक गिर जाएँगी हमें इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन ये साजिश सफल नहीं हो सकती है || सपा- मोदी जी को पता होना चाहिए की रैली यूपी में हो रही है, और यहाँ लाईट का जाना तो आम बात है, उनको अपने साथ बैटरी और जनरेटर लेकर आना चाहिए था, इसी बात से आप समझ सकते हैं की मोदी जी अपनी जीत को लेकर कितने ओवर कॉंफिडेंट है, लेकिन यूपी की बिजली को लेकर हम बिलकुल कॉंफिडेंट नहीं हैं ||

राखी सावंत का चुनावी एजेंडा

उन्होंने खेद जताते हुए कहा है की पांच साल पहले वो अपने “राखी का स्वयंबर” प्रोग्राम में केवल सोलह लड़कों को मौका दे पायीं थी और अपना वर चुनने का अधिकार उन्होंने अपने पास सुरक्षित रखा था, इसीलिए वो ये अधिकार इसबार लाखों जनता को देने का फैसला किया है. लेकिन ख़बरदार उन्होंने वर-दान नहीं मत-दान माँगा है. वो पहले से ही बाबा रामदेव की एक आँख को अपना दिल दे चुकी हैं || :) ;)

अखिल भारतीय भाड़ा संगठन करेगी चुनाव का बहिस्कार

जैसा की आजकल सारे नेता दुसरे नेता की रैलियों में आई भीड़ को भाड़े की भीड़ कह रहे हैं, अखिल भारतीय भाड़ा संगठन ने विरोध जताते हुये ये कहा है की नेता हमारा नाम यूज कर रहे हैं और भाड़े की रिसिप्ट भी नहीं दे दे रहे हैं, इसकी वजह से इनकम टेक्स वाले हमारे पीछे पड़े हैं :) :) हमें टेक्स में कोई बेनिफिट भी नहीं मिल रहा है |

ये लोकतंत्र के खिलाफ है ||

मुख़्तार अब्बास नकवी ने साबिर अली के बी जे पी में शामिल होने के खिलाफ लिखे ट्विट को हटाया - :)

उनका कहना है की वो भावनाओं में बह गए थे और लिख दिया, और इन्टरनेट की चुनावी स्पीड तेज़ होने की वजह से वो तुरंत चर्चा में आ गए, खैर जो भी हो अब दाउद और नकवी दोनों मिलकर साबीर अली को धन्यवाद ट्विट जल्दी ही करेंगे, आखिर दोनों की टी आर पी साबिर अली की वजह से ही तो बढ़ी है || :)

सुब्रतो रॉय - को- सहारा-कौन-देगा


खबर पढ़ रहा था, की सुब्रतो रॉय के पास जेल से बाहर आने के लिए बेल के पैसे नहीं है, अरे भाई होंगे कहाँ से, जितना सहारा इन्होने जनता के पैसे से लिए उसको तो खिलाडियों के कपडे सिलवाने में लगा दिया, इतने सहारे दिए के खुद ही बे - सहारा हो गए . :) :)

साधू यादव अब अपनी बहन राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव मैदान में


 राबड़ी देवी - मै अब साधू यादव को अपना भाई नहीं मानती, इसने मुझे बताया भी नहीं, नही तो मै राखी बाधना पहले ही बंद कर देती, मैंने इसके लिए गाना भी गाया था "भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना" इस गाने की कदर भी नाही किया इस भाई ने, मत मारी गई है इसकी, मत पूछिये, रुला दिया जी इसने अपनी बहन को आज || साधू यादव - भाई बहन का रिश्ता तो कबका टूट गया है जी, पुरे पांच साल हो गए |

लालू यादव - अब का बताएं जी इ हमरा साला तो सच्चिये में "साला" निकल गया  || :)

हम अभी तक गरीब नेता हैं हमें इससे बाहर लाइए


सुबह सुबह देश के एक बहुते बड़का नेता जी को बोलते हुए सुना "हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है, हम गरीबों का ख्याल रखते हैं" :) जैसे कहना चाहते हों, की हमारी पार्टी में कोई भी अमीर नेता नहीं है, और कृपया हमें अपना वोट दीजिये हमारा वादा है अगले कुछ कुछ दिनों में ही हम गरीब और गरीबी दोनों से दूर हो जायेंगे :) :)

 जय हो राजनितिक षड्यंत्र की || :)

देश की जनता सब जानती है :)

आजकल किसी भी नेता का भाषण सुन लो, जिस शहर में होतें हैं उसी शहर का नाम लेते हुए जरुर बोलतें हैं " की आज फला शहर या देश की जनता जानना चाहती है की ये विकास क्यूँ नही हुआ, वो क्यूँ नही हुआ ???

अरे भाई जब जनता इतनी समझदार है तो हर पांच साल बाद वेवकुफ़ क्यूँ बन जाती है .. ??

Sunday, July 6, 2014

भारतीय नर्सों को फेसबुक ने रिहा करवाया

अगर कुछ लोंगों का बस चले तो ये बोल दें की 46 नर्सों को सही सलामत लाने में सरकार का कोई हाथ नहीं है बल्कि इसके पीछे उनके वो सारे फेसबूकी पोस्ट हैं जिसमे उन्होंने अल बगदादी को बड़ी बड़ी धमकियाँ दी थी बस फिर क्या पोस्ट पढ़कर डर गया बेचारा और रिहा कर दिया सभी नर्सों को, साथ में ये भी बोल की रक्षाबंधन पर भाई को राखी बाधने जरुर आना बहनों :)