Sunday, October 11, 2015

मरे हुए को 45 लाख

1-पता नहीं मोदी जी कैसे चूक गए, चुनाव के मद्देनज़र तो इन्डिया का मंडेला बिहार से निकलना था, ई पंजाब से कैसे आया भाई, पक्का रॉंग नंबर है ये
tongue emoticon


2-प्रकाश सिंह बादल को इण्डिया का मंडेला बोलकर मोदीजी ने सीधे संबित पात्रा को फोन लगाकर बोला "भाई अर्नव गोस्वामी के शो में संभाल लियो" 
tongue emoticon


3-कोहली ने देखा कि मेरे आउट होते ही रोहित मुस्करा रहा है मन ही मन कहा होगा "रुक अनुष्का को बोलता हूँ तुझे व्हाट्स एप पर अभी ब्लोक करेगी"
tongue emoticon


4-बादल साहब जूनियर बादल से - ध्यान रहे 10 बजे के बाद किसी भी ठेके के शटर के नीचे से दारु ना बिके, इस हफ्ते मैं मंडेला के करेक्टर में हूँ 


5-AV डिविलियर्स को 1 लाख का चेक पकड़ाते होते हुए अखिलेस ने कहा कि जिन्दा लोगों को मैं इतना ही देता हूँ, मरे हुए तो 45 लाख तक ले जाते हैं ।

6- कायदे से अब ऐसी प्याज मार्किट में आनी ही चाहिए जिसको काटने में आंसू ना आये, वो क्या है कि खरीदने के बाद दो दो बार रोया नहीं जाता अब |
tongue emoticon

Friday, March 20, 2015

हिट्स ऑफ़ क्रिकेट वर्ल्ड

भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा, जहां आज हम ये मना रहे हैं कि पाकिस्तान जीत जाये और पाकिस्तानी इसे अपने देश को "टीवी विहीन" करने की साजिश बता रहें हैं ।।

अच्छे दिन तो तभी आएंगे जब मेट्रों में किसी पैसेंजर के उतरने पर उस सीट पर बैठने का हक़ उसके सामने खड़े बन्दे को ही मिले, और किसी और के बैठने पर खुसपैठ करने का केस चले ।।

एंकर अजहरुद्दीन से - सर आप कैप्टन भी रह चुके हैं आज भारतीय टीम की क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए ।।
अजहरुद्दीन - देखिये मैं ये मानता हूँ की बंगलादेश को बहुत हलके में नहीं लेना चाहिए ।।
एंकर - सर यही बात तो आपने आयरलैंड से मैच के समय भी बोला था ।।
अजहरुद्दीन - नहीं उस समय मैंने कहा था की आयरलैंड को हलके में नहीं लेना चाहिए "बहुत हलके" में नहीं ।।


वैसे बांग्लादेश टीम को ये बोलकर भी जल्दी आउट किया जा सकता है कि "आसाम और पश्चिम बंगाल सरकार ने बोर्डर खोल दिए हैं, अब तुम देखो सेमीफाइनल में घुसपैठ करना है या भारत में ||



विराट बेबी तुम अच्छा खेला करो बस, मेरी हिचकियाँ बताती हैं कि तुम्हारे आउट होते ही पूरा देश मुझे प्यार करना शुरू कर देता है- योर लव अनुष्का


बंगलादेशी तो ऐसे खेल रहें हैं जैसे पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें राशन कार्ड और आधार कार्ड देने की घोषणा कर दी हो ।

मोदी जी ने श्रीलंका विजिट किया, और आज श्रीलंका विश्वकप में बुरी तरह हार गई, हालात बयाँ कर रहे है की मोदी लहर अब पूरी तरह से ख़त्म हो गई है - कांग्रेस 


Friday, March 13, 2015

केजरीवाल की खांसी

खबर है केजरीवाल की खांसी में काफी सुधार है, लेकिन जिस तरह से रोज एक स्टिंग के खुलासे हो रहे हैं उनको अपनी "वोकल सर्जरी" भी करवा लेनी चाहिए जिससे आवाज पहचान में ना आये ।।



अरविन्द केजरीवाल के वीडियो के बाद तो यही लग रहा है कि केजरीवाल की खाँसी को छोड़कर कुछ भी सच नहीं था और अब अरविन्द उस खाँसी का गला भी घोंटना चाहतें हैं ।।



खबर है कोयला घोटाले मामले में मनमोहन सिंह को भी समन भेजा गया है, रोबोटिक मामलों के जानकार इसे सबसे बड़ा वॉयरस अटैक मान रहें हैं ।।


बन्दा चाहे जितना भी पढ़ा लिखा हो, लेकिन बैंक में डिपॉज़िट स्लिप भरते वक्त "कैसे भरें" ये पूछना सेक्यूरिटी गार्ड से ही पड़ता है।

Saturday, February 7, 2015

वोट डे


BCCI इस बात से घबरा रही है कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में नहीं आई तो कहीं अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलने ना चली जाये ।।



और इसी बीच खबर ये आ रही है कि बिहार में जीतनराम मांझी का चीरहरण हो रहा है और कपडे नितीश कुमार के उतर रहे हैं ।।


ध्यान रहे आज Vote Day के साथ साथ Rose Day भी है, विश करना मत भूलना वर्ना जैसे आप अपना मुख्यमंत्री चुन रहे हैं वो अपना नया ब्वाय फ्रेंड चुन लेगी ।।
tongue emoticon

smile emoticon